Skip to main content

लॉन्चिंग के 3 साल बाद अचानक कॉलिंग के पैसे क्यों लेने लगा Jio, ये है वजह

  • जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए लगेंगे पैसे
  • यहां जानें जियो के नए फैसले से जुड़ी सारी बातें
जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अब पैसे देने होंगे. जियो से जियो नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री रहेगी, लेकिन किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा. जियो ने कहा है कि अब से ग्राहकों को जियो से दूसरे नेटवर्क में कॉलिंग के लिए IUC टॉप-अप रिचार्ज करवाना होगा. अब तक केवल डेटा के लिए रिचार्ज कराना होता था और कॉलिंग और SMS की सेवा फ्री मिलती थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें टेलीकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री 5 सितंबर 2016 को हुई थी. तब से लेकर अब तक कंपनी कॉलिंग की सेवाएं फ्री दे रही थी.
समझें IUC के बारे में
IUC यानी इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज को समझें तो दरअसल बात ये है कि किसी एक टेलीकॉम नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग करने पर ट्राई की ओर से तय की गई फीस का भुगतान कंपनी को करना पड़ता है. ऐसे में जिस नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में आउटगोइंग कॉल किए जाते हैं, उसे सामने वाले नेटवर्क को IUC फीस देना पड़ता है.
IUC ही है जियो के नए फैसले की वजह
चूंकि टेलीकॉम कंपनियों को एक दूसरे के नेटवर्क पर किए जाने वाले कॉल्स के आधार पर भुगतान करना होता है. ऐसे में अगर सभी नेटवर्क्स में कॉल की संख्या अगर बराबर हो तो भुगतान की रकम बराबर हो जाती है. लेकिन संतुलन तब बिगड़ता है जब एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर ज्यादा कॉल किए जाएं और केवल एक ही नेटवर्क को IUC चार्ज ज्यादा देना पड़े.

क्यों लगा चार्ज?
TRAI की ओर से 2017 में IUC चार्ज 6 पैसे प्रति मिनट तय की गई थी और कहा गया था कि 1 जनवरी 2020 तक इसे खत्म कर दिया जाएगा. तब कंपनी को कॉलिंग को फ्री रखा था. लेकिन हाल ही में ट्राई ने रिव्यू के लिए आईयूसी से जुड़ा कंसल्टेशन पेपर मांगा है और इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है.
इसी वजह से दबाव बढ़ने के बाद जियो ने फ्री कॉलिंग बंद करने का फैसला किया है. फिलहाल जियो ने कहा है कि ये एक अस्थाई कदम है और IUC के खत्म होते ही कॉलिंग को फिर से फ्री कर दिया जाएगा.
क्या हैं नए प्लान्स
फिलहाल जियो से जियो के नेटवर्क पर और लैंडलाइन पर कॉलिंग फ्री रखी गई है. लेकिन अगर आप जियो के नेटवर्क से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करना चाहते हैं तो अब आपको अलग से IUC टॉप-अप वाउचर से रिचार्ज करना होगा. इसकी शुरुआती कीमत 10 रुपये है. जियो की ओर से ओर चार प्लान पेस किए गए हे ।
साथ ही इस रिचार्ज से आपको एडिशनल डेटा भी मिलेगा. ध्यान रहे आपको दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा.
आपको बता दें ये नए टॉप अप वाउचर आपको मंथली प्लान्स के अलावा होंगे. यानी इसे ऐसे समझें कि आप अगर 149 रुपये का मंथली प्लान यूज करते हैं तो अब आपको जियो के नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए नए टॉप अप को खरीदना होगा.

Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का इतिहास और विकास

कंप्यूटर  और electronics ने अभी के society में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, जहाँ इसने communication से लेकर medicine, वहीँ science और technology तक सभी में अपना impact बखूबी किया हुआ है. इसलिए अगर  कंप्यूटर का इतिहास  को जानना है तब हमें इसके सभी प्रारंभिक developments को गौर से देखना होगा, कहीं तभी जाकर हम इसे ठीक तरीके से समझ सकते हैं. कंप्यूटर का इतिहास और विकास  Computer का इतिहास लगभग 3000 वर्ष पुराना है| जब चीन में  एक calculation Machine Abacus का अविष्कार हुआ था यह एक Mechanical Device है जो आज भी चीन, जापान सहित एशिया के अनेक देशो में अंको की गणना के लिए  काम आती थी| Abacus तारों का एक फ्रेम होता हैं  इन तारो में बीड (पकी हुई मिट्टी के गोले) पिरोये रहते हैं प्रारंभ में Abacus को व्यापारी Calculation करने के काम में Use किया करते थे यह Machine अंको को जोड़ने, घटाने, गुणा करने तथा भाग देने के काम आती हैं| Blase   Pascal शताब्दियों के बाद अनेक अन्य यांत्रिक मशीने अंकों की गणना के लिए विकसित की गई । 17 वी शताब्दी में फ्...

खुशी ☺️

 👉अपनी Life✋ आजकल 👎Out Of Form☝ चल रही है👇 हर कोई हम पर 👉ऊँगली☝ उठा रहा है।। 🤗All Is Well🚶 🤘अपना Time⌚ भी आएगा..Wait🔜🔜 🌹 जो #फितरत😎 हमारा #ҡѧʟ 😍था #आज....... भी वही हैं हम😝 #महीने🌄 #ṡѧѧʟ🌅 थोड़ी है जो #बदल जायेंगे  💢💥 🙋 #यदि 👈 आप समय ⏱ की अहमियत 👍 नहीं जानते, 👀 तो #यकीन_माने 🙂 #आप 👤 कभी कुछ 🙏 बड़ा नही 👌 #कर_सकते 😕 Focus your life and complete your goals   🙏 सुप्रभात🙏 🌿आप का दिन शुभ हो🌿