TIPS: ऐसे सेव करें WhatsApp स्टेटस से वीडियो और फोटोज Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में स्नैपचैट स्टोरीज की तरह फोटो और वीडियो शेयरिंग फीचर को 2017 में पेश किया गया था. इसे वॉट्सऐप स्टेटस के नाम से उतारा गया था. ये स्नैपचैट स्टोरीज की ही तरह काम करता है, जहां शेयर किए गए फोटो और वीडियोज 24 घंटे के बाद ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाते हैं. कभी-कभी हम चाहते हैं कि अपने दोस्तों या रिश्तेदारों द्वारा शेयर किए गए कंटेंट को सेव कर लें लेकिन स्क्रीनशॉट करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है. क्योंकि वॉट्सऐप द्वारा सेव करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया जाता है. लेकिन इसके दो तरीके हैं, जिससे आप शेयर किए गए मीडिया फाइल्स को सेव कर सकते हैं. मीडियो फाइल को सेव करने के दो तरीकों में से पहला तरीका है- फाइल मैनेजर ऐप के जरिए और दूसरा है- किसी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए. लेकिन आमतौर पर लोग थर्ड पार्टी ऐप को उपयोग भरोसेमंद नहीं मानते हैं. क्योंकि इसमें प्राइवेसी से जुड़ी कई खामियां होती हैं. खैर फाइल मैनेजर ऐप वाले तरीके के बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं, जिसके जरिए आप आसान...