नए टैलेंट को सामने लाने में कैसे इंटरनेट बन रहा है मददगार
क्या आपको याद है टीवी के टैलेंट हंट शो के ऑडिशन के लिए लगने वाली लंबी कतारें और उनमें घंटों अपनी बारी का इंतजार करते कंटेस्टेंट? लेकिन अब ये कतारें छोटी होती जा रही हैं! क्योंकि इंटरनेट की दुनिया ने सभी के लिए ऐसे दरवाजे खोल दिए हैं, जहां कोई भी अपना टैलेंट दिखाकर फेमस हो सकता है।
अब एंटरटेनमेंट का चेहरा बदल रहा है। क्या आपमें टैलेंट है? तो अब आपको अपनी किस्मत के मेहरबान होने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं। आपको करना है सिर्फ इतना कि अपने कैमरे के सामने खड़े होकर अपना टैलेंट रिकॉर्ड करिए और इंटरनेट पर अपलोड कर छोड़ दीजिए। इंटरनेट जहां पूरी दुनिया आपकी दर्शक है, वहां अब लाखों लोग न सिर्फ अपना सपना पूरा कर रहे हैं बल्कि रातों रात सेलेब्रेटी भी बन रहे हैं।
#ट्रेन्डिंग
चाहे वो कोई छोटा बच्चा हो जो डांस करता हो या फिर एक दादी मां जो अच्छा गाना गा लेती हों या कोई घरेलू शेफ जिनके पास कुछ अलग औऱ मजेदार रेसिपी हो! सभी के लिए इंटरनेट पर अपना टैलेंट दिखाकर एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचना अब बेहद आसान है। फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से बहुत से लोग रातों रात फेमस होकर स्टार बन चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जस्टिन बीबर, केट अप्टन, शॉन मेन्डेज़, और एलिशिया कारा जैसे स्टार्स इंटरनेट पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के दम पर दुनिया भर में फेमस हुए।
अगर आपका भी कोई सपना है तो...
नए टैलेंट की तलाश अब इंटरनेट पर की जाती है। चाहे आप कुछ अलग करते हों या अलग तरीके से करते हों, इंटरनेट पर वायरल होकर आप रातों रात सनसनी बन सकते हैं। अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स, लोगों को इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने का ऐसा जरिया दे रहें हैं जिसे कोई नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता।
पारंपरिक तरीकों पर निर्भर रहने की बजाय, दुनिया भर में अलग-अलग कलाकार अपना फैन बेस बनाने के साथ इंटरनेट की लगातार बदलती दुनिया की मदद से अपना कौशल और प्रतिभा दोनों निखार रहे हैं। आपको जरूरत है तो बस अपने स्मार्टफोन में एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन और ठीक-ठाक कैमरा की। एयरटेल जैसा तेज़ नेटवर्क इसमें आपके बड़े काम आ सकता है क्योंकि आप कभी भी कहीं भी अपना वडियो शूट करके इंटरनेट पर अपलोड कर सकते हैं।
अपनी सहूलियत के मुताबिक करें काम
ऑडिशन की दिक्कतों से बचने के अलावा इंटरनेट पर अपना टैलेंट दिखाना, आपको लोगों के बीच परफॉर्मेंस करते वक्त होनेवाली उलझन और डर से भी बचाता है। जो अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं, वो अपनी सुविधा के मुताबिक अपने घर पर ही अपना टैलेंट रिकॉर्ड करें और अपलोड करके दुनिया को दिखाएं। इंटरनेट आपको दूर तक पहुंचाता है और कई परेशानियों से भी दूर रखता है।
एक इन्फ्लूएंसर की ज़िंदगी
रातों-रात फेमस होने के अलावा कई प्रसिद्ध इंटरनेट स्टार्स बतौर इन्फ्लुएंसर यानि लोगों को प्रभावित करने के लिए भी जाने जाते हैं। कई ऑनलाइन सेलेब्रेटीज़, अपने फैन्स के साथ किसी प्रोडक्ट और सर्विस से जुड़े अनुभव बांटकर यानि एक तरह से प्रचार करके भी पैसे कमाते हैं।
हालांकि भारत में ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर के जरिए एडवरटाइज़िंग का तरीका अभी काफी नया है। औसतन दो तिहाई ब्रांडिंग कंपनियां इन्फ्लुएंसर कैंपेन पर हर साल 50 हजार डॉलर यानि करीब 36 लाख रुपए खर्च करती हैं। बज़ोका इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग आउटलुक स्टडी 2019 के मुताबिक, इन्स्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, व्हाट्सएप, कोरा, टिकटॉक, ब्लॉगिंग और स्नैपचैट जैसी सोशल मीडिया साइट्स, साल 2018 के सबसे महत्वपूर्ण इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग चैनल रहे।
इंटरनेट अब एक ऐसा जरिया बन चुका है, जिसमें टैलेंटेड और व्यापार करने वाले लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। इसीलिए आप इस पर दांव लगा सकते हैं। क्या पता किस्मत कब मेहरबान हो जाए!
Comments
Post a Comment