Skip to main content

नोबेल पुरस्कार 2019 .....

नोबेल पुरस्कार, 2019
(Nobel Prize, 2019)
हाल ही में वर्ष 2019 के लिये भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, शांति तथा साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।

पुरस्कार विजेताओं की सूची
भौतिकी के क्षेत्र में:
जेम्स पीबल्स (भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिये) मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ (सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक एक्सोप्लैनेट 51 पेगासी बी की खोज के लिये संयुक्त रूप से)
पुरस्कार के रूप में मिलने वाली नकद राशि का आधा हिस्सा जेम्स पीबल्स को दिया जाएगा तथा शेष आधे हिस्से में से मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को बराबर-बराबर की राशि दी जाएगी।

रसायन के क्षेत्र में:
1. वैज्ञानिक जॉन बी गुडइनफ़, एम स्टेनली व्हिटिंगम और अकीरा योशिनो को संयुक्त रूप से (लिथियम-आयन बैटरी बनाने के लिये)

चिकित्सा के क्षेत्र में:
1. विलियम जी कायलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को संयुक्त रूप से (कोशिकाओं द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण पर की गई खोज हेतु)

साहित्य के क्षेत्र में:
1. ओल्गा टोकार्चुक: जीवन की परिधियों से परे एक कथात्मक परिकल्पना करने के लिये।

उन्हें वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। प्रतिष्ठित पुरस्कार देने वाली स्वीडिश एकेडमी ​ने वर्ष 2018 में यौन उत्पीड़न के एक मामले के कारण पुरस्कार की घोषणा नहीं की थी। उल्लेखनीय है कि टोकार्चुक को पिछले साल मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था।
2. पीटर हैंडका (ऑस्ट्रियाई मूल के लेखक): भाषायी सरलता के साथ मानवीय अनुभवों की विशेषता और परिधि के बाहर एक प्रभावशाली काम करने के लिये।

शांति का नोबेल:
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग के लिये किये गए प्रयासों और विशेष रूप से शत्रु देश इरिट्रिया के साथ शांति स्थापित करने के लिये।

पृष्ठभूमि
ये पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिये जाते हैं।
10 दिसंबर, 1901 को स्टॉकहोम और क्रिस्टीनिया (अब ओस्लो) में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिये गए।
नोबेल पदक हस्तनिर्मित होते हैं तथा 18 कैरेट सोने से बने होते हैं।
वर्ष 2019 के लिये एक नोबेल पुरस्कार के तहत दी जाने वाली पूर्ण राशि 9.0 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (SEK) निर्धारित की गई है अर्थात् संयुक्त रूप से पुरस्कार जीतने पर इस राशि को विजेताओं के बीच आवंटित किया जाएगा।
अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1968 में हुई थी।
नोबेल पुरस्कार में नोबेल पदक, उपाधि और पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाला एक दस्तावेज़ होता है।
नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली समिति/संस्थान
भौतिकी तथा रसायन विज्ञान: द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़
चिकित्सा: करोलिंस्का इंस्टीट्यूट
साहित्य: स्वीडिश अकादमी
शांति: नॉर्वे की संसद (स्टॉर्टिंग) द्वारा चुनी गई पाँच सदस्यीय समिति
अर्थशास्त्र: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय
भारतीय नागरिकता
रवीन्द्रनाथ टैगोर (वर्ष 1913)- साहित्य के क्षेत्र में
सी.वी. रमण (वर्ष 1930)- भौतिकी के क्षेत्र में
मदर टेरेसा (वर्ष1979)- शांति का नोबेल
कैलाश सत्यार्थी (वर्ष 2014)- शांति का नोबेल
अमर्त्य सेन (वर्ष 1998)- अर्थशास्त्र
भारतीय मूल
हरगोविंद खुराना (वर्ष 1968)- चिकित्सा के क्षेत्र में
वी.एस. नायपॉल (वर्ष 2001)- साहित्य के क्षेत्र में
वेंकट रामकृष्णन (वर्ष 2009)- रसायन विज्ञान के क्षेत्र में
सुब्रहमण्यम चंद्रशेखर (वर्ष 1983)- भौतिकी के क्षेत्र में

Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का इतिहास और विकास

कंप्यूटर  और electronics ने अभी के society में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, जहाँ इसने communication से लेकर medicine, वहीँ science और technology तक सभी में अपना impact बखूबी किया हुआ है. इसलिए अगर  कंप्यूटर का इतिहास  को जानना है तब हमें इसके सभी प्रारंभिक developments को गौर से देखना होगा, कहीं तभी जाकर हम इसे ठीक तरीके से समझ सकते हैं. कंप्यूटर का इतिहास और विकास  Computer का इतिहास लगभग 3000 वर्ष पुराना है| जब चीन में  एक calculation Machine Abacus का अविष्कार हुआ था यह एक Mechanical Device है जो आज भी चीन, जापान सहित एशिया के अनेक देशो में अंको की गणना के लिए  काम आती थी| Abacus तारों का एक फ्रेम होता हैं  इन तारो में बीड (पकी हुई मिट्टी के गोले) पिरोये रहते हैं प्रारंभ में Abacus को व्यापारी Calculation करने के काम में Use किया करते थे यह Machine अंको को जोड़ने, घटाने, गुणा करने तथा भाग देने के काम आती हैं| Blase   Pascal शताब्दियों के बाद अनेक अन्य यांत्रिक मशीने अंकों की गणना के लिए विकसित की गई । 17 वी शताब्दी में फ्...

खुशी ☺️

 👉अपनी Life✋ आजकल 👎Out Of Form☝ चल रही है👇 हर कोई हम पर 👉ऊँगली☝ उठा रहा है।। 🤗All Is Well🚶 🤘अपना Time⌚ भी आएगा..Wait🔜🔜 🌹 जो #फितरत😎 हमारा #ҡѧʟ 😍था #आज....... भी वही हैं हम😝 #महीने🌄 #ṡѧѧʟ🌅 थोड़ी है जो #बदल जायेंगे  💢💥 🙋 #यदि 👈 आप समय ⏱ की अहमियत 👍 नहीं जानते, 👀 तो #यकीन_माने 🙂 #आप 👤 कभी कुछ 🙏 बड़ा नही 👌 #कर_सकते 😕 Focus your life and complete your goals   🙏 सुप्रभात🙏 🌿आप का दिन शुभ हो🌿

लॉन्चिंग के 3 साल बाद अचानक कॉलिंग के पैसे क्यों लेने लगा Jio, ये है वजह

जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए लगेंगे पैसे यहां जानें जियो के नए फैसले से जुड़ी सारी बातें जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अब पैसे देने होंगे. जियो से जियो नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री रहेगी, लेकिन किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा. जियो ने कहा है कि अब से ग्राहकों को जियो से दूसरे नेटवर्क में कॉलिंग के लिए IUC टॉप-अप रिचार्ज करवाना होगा. अब तक केवल डेटा के लिए रिचार्ज कराना होता था और कॉलिंग और SMS की सेवा फ्री मिलती थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें टेलीकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री 5 सितंबर 2016 को हुई थी. तब से लेकर अब तक कंपनी कॉलिंग की सेवाएं फ्री दे रही थी. समझें IUC के बारे में IUC यानी इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज को समझें तो दरअसल बात ये है कि किसी एक टेलीकॉम नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग करने पर ट्राई की ओर से तय की गई फीस का भुगतान कंपनी को करना पड़ता है. ऐसे में जिस नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में आउटगोइंग कॉल किए जाते हैं, उसे सामने वाले नेटवर्क को IUC फीस देना पड़ता है. IUC ही है जियो के नए फैसले ...