Skip to main content

पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन


पैन कार्ड क्या है?

‘PAN’, परमानेंट अकाउंट नंबर, टैक्स भरने, बैंक खाता खोलने, निवेश करने और आदि कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें पैन नंबर और कार्डधारक की पहचान सम्बंधित जानकारी होती है। पैन कार्ड नंबर (PAN Card Number) में व्यक्ति का टैक्स और निवेश सम्बंधित डाटा होता है। इसलिए अपना पैन नंबर पता होना बहुत ज़रूरी है। तो, जानते हैं इस कार्ड से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां-

PAN Card किस-किस को मिल सकता है?

कोई भी व्यक्ति, नाबालिग, छात्र पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पैन कार्ड केवल व्यक्तियों को ही जारी नहीं किया जाता है बल्कि, कंपनियां और पार्टनरशिप फर्म भी पैन कार्ड प्राप्त कर सकती हैं और ऐसी संस्थाओं के पास पैन नंबर होना अनिवार्य हो जाता है, जो टैक्स भरती हैं। 

पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे आवेदन करें?

पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिय- (Online Apply for Pan card)

पैन कार्ड ऑफलाइन और पैन कार्ड रजिस्ट्रेशन का तरीके निम्नलिखित है-

  • पैन कार्ड आवेदन के लिए NSDL और UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट पर ‘न्यू पैन’ के विकल्प पर क्लिक करें
  • वहां पैन फॉर्म 49A में अपनी जानकारी भरें, जिसे भारतीय नागरिक, एनआरई/एनआरआई और ओसीआई (भारतीय मूल के नागरिक) भर सकते हैं
  • प्रकिर्या शुरू करने के लिए फॉर्म जमा करने के बाद आवेदक को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा
  • फॉर्म जमा करने और फीस जमा करने के बाद आखिरी पेज में व्यक्ति को 15 डिजिट का नंबर मिलेगा
  • फॉर्म जमा करने के 15 दिन के अंदर इसे आवश्यक दस्तवेज़ो के साथ कोरियर NSDL ऑफिस भेज देना चाहिए
  • इसके बाद NSDL द्वारा वेरिफिकेशन करेगा और फिर फॉर्म में भरे पते पर 15 दिन के अंदर पैन कार्ड पहुँच जाएगा
पैन कार्ड ऑफलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया- (Offline Apply for PAN Card)

पैन कार्ड ऑफलाइन आवेदन और पैन कार्ड रजिस्ट्रेशन का तरीके निम्नलिखित है-

  • NSDL या UTIISL की वेबसाइट से पैन कार्ड फोर डाउनलोड करें या UTIISL एजेंट से ये फॉर्म प्राप्त करें
  • फॉर्म भरें और ज़रूरी दस्तावेज लगाएं (पहचान पत्र, पता और फोटो)
  • NSDL के ऑफिस में प्रोसेसिंग फीस के साथ फॉर्म जमा कर दें. फॉर्म में लिखे पते पर 15 दिनों में पैन कार्ड भेज दिया जाएग

पैन कार्ड फॉर्म (PAN Card Form)

  • आप फॉर्म 49A या फॉर्म 49AA भर पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • भारतीय नागरिकों या कंपनियों को फॉर्म 49A और विदेशियों को फॉर्म 49AA भरना चाहिए।
  • नाबालिग और छात्र भी फॉर्म 49A भर कर पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ये दोनों ही फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन मौजूद हैं।
  • दोनों फॉर्म में ये जानकारी भरनी होती है- निर्धारण अधिकारी कोड (AO कोड), नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आधार संख्या, आदि।
  • इसके बाद आवेदक को फॉर्म पर हस्ताक्षर कर और दस्तावेजों की कॉपी लगाकर TIN-NSDL के ऑफिस भेजना होता है।

  • पैन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

पैन कार्ड (PAN Card) प्राप्त करने के लिए, ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन फॉर्म (फॉर्म 49A या फॉर्म 49AA) को दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है ताकि वेरिफिकेशन प्रकिर्या पूरी हो सके। आवश्यक दस्तावेज आवेदक पर निर्भर करते हैं। इन दस्तावेजों की लिस्ट निम्नलिखित है-

1. व्यक्ति के लिए दस्तावेज

पहचान पत्र

  • जो इनमें से कोई भी दस्तावेज हो सकता है: कोई भी सरकार द्वारा जारी की गई आईडी – Aadhar Card डीएल, वोटर आईडी इत्यादि
  • हथियार का लाइसेंस
  • पेंशनर कार्ड जिसमें आवेदक की तस्वीर होती है
  • एक फोटो आईडी कार्ड जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है
  • केंद्र सरकार का स्वास्थ्य योजना कार्ड या पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य योजना फोटो कार्ड
  • एक मूल बैंक प्रमाणपत्र, जो बैंक की शाखा से बैंक के लेटरहेड पर जारी किया जाता है और जारी करने वाले अधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जाता है। इस तरह के प्रमाण पत्र में बैंक अकाउंट नंबर के साथ आवेदक की एक अटेस्टेड फोटो होनी चाहिए

पता प्रमाण पत्र 

  • जो इनमें से कोई भी दस्तावेज हो सकता है: बिजली, लैंडलाइन या ब्रॉडबैंड कनेक्शन बिल
  • पोस्टपेड मोबाइल फोन बिल
  • पानी का बिल
  • LPG या पाइप्ड गैस कनेक्शन बिल या गैस कनेक्शन बुक
  • बैंक पासबुक
  • पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज़
  • भारत सरकार द्वारा जारी किया गया अधिवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • संस्थान/कंपनी से मूल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया कि संस्थान/कंपनी एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक या निजी निगम है

जन्म प्रमाण पत्र,

  • जो इनमें से कोई भी दस्तावेज हो सकता है: जन्म प्रमाण पत्र जो नगरपालिका या किसी प्राधिकृत प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाता है
  • मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र
  • पेंशन भुगतान आदेश
  • पासपोर्ट
  • रजिस्ट्रार ऑफ मैरिज द्वारा जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • भारत सरकार द्वारा जारी किया गया डॉमीसाल प्रमाण पत्र
  • आवेदक की जन्मतिथि बताते हुए एक मजिस्ट्रेट के सामने बनाया गया एफिडेवि

 2. हिन्दू अंडिवाइडेड फैमिली (HUF) के लिए दस्तावेज

  • HUF के कर्ता द्वारा जारी एक एफिडेविट जिसमें नाम, पता और प्रत्येक कॉपीरेंसर के पिता का नाम उस तारीख को लिखा हो जिस दिन आवेदन किया गया हो
  • पहचान पत्र, पते का प्रमाण और HUF के एक करते होने के मामले में जन्मतिथि प्रमाण पत्र

3. भारत में रजिस्ट कंपनी के लिए

  • कंपनी रजिस्टरार द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी

4. फर्म और भारत में बनी या रजिस्टर पार्टनरशिप कंपनी के लिए

  • लिमिटेड लिअब्लिटी पार्टनरशिप या फर्म रजिस्ट्रार द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी
  • पार्टनरशिप दस्तावेज की कॉपी

5. भारत में बने या रजिस्टर ट्रस्ट के लिए

  • चैरिटी कमिश्नर द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन नंबर सर्टिफिकेट की कॉपी या ट्रस्ट दस्तावेज की कॉपी

6. व्यक्तियों के संघ के लिए

  • को-ऑपरेटिव सोसाइटी या चैरिटी कमिश्नर या अन्य सक्षम प्राधिकारी के रजिस्ट्रार से रजिस्ट्रेशन नंबर सर्टिफिकेट / प्रमाण पत्र की कॉपी या केंद्र / राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी दस्तावेज जिसमें आवेदक की पहचान और पता हो

7. उनके लिए जो भारतीय नागरिक नहीं हैं

पहचान प्रमाण पत्र,

  • जो निम्नलिखित में से कोई भी हो सकता है: पासपोर्ट की कॉपी
  • भारत सरकार द्वारा जारी पीआईओ कार्ड की कॉपी
  • भारत सरकार द्वारा जारी ओसीआई कार्ड की कॉपी
  • अन्य राष्ट्रीय या नागरिकता पहचान संख्या की कॉपी या भारतीय दूतावास, उच्चायोग या जहां आवेदक आधारित है, द्वारा जारी TIN.

पते प्रमाण पत्र

  • निम्नलिखित में से कोई एक हो सकता है: पासपोर्ट की कॉपी
  • भारत सरकार द्वारा जारी PIO कार्ड की कॉपी
  • भारत सरकार द्वारा जारी OCI कार्ड की कॉपी
  • अन्य राष्ट्रीय या नागरिकता पहचान संख्या की कॉपी या भारतीय दूतावास, उच्चायोग या जहां
  • आवेदक आधारित है, द्वारा जारी TIN
  • आवासीय देश के बैंक स्टेटमेंट की कॉपी
  • भारत में NRI बैंक अकाउंट पासबुक
  • निवासी प्रमाण पत्र या आवासीय परमिट की कॉपी
  • FRO द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की कॉपी
  • किसी भी भारतीय कंपनी से प्राप्त वीज़ा और अपॉइंटमेंट लैटर की कॉपी

मूल पैन कार्ड खोने पर डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

अगर आपने अपना मूल पैन कार्ड खो दिया है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate PAN Card) के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। TIN-NSDL और UTIITSL दोनों ही डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन और भुगतान की अनुमति देते हैं। इसकी प्रकिर्या निम्नलिखित है:

  • TIN-NSDL और UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं और डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन करें
  • भारतीय नागरिक फॉर्म 49A और विदेशी फॉर्म 49AA भरें
  • भुगतान ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा करें
  • अपने इस फॉर्म का प्रिंट लें और इसे इनकम टैक्स पैन सर्विस यूनिट, एनएसडीएल ई-गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, 5वा फ्लोर, मन्त्री स्टर्लिंग, प्लॉट नं 341, सर्वे न० 997/8, मॉडल कॉलोनी, दीप बंगला चौक के पास, पुणे – 411 016
  • आपको 45 दिनों में पैन कार्ड मिल जाएगा

पैन कार्ड के प्रकार (Types of PAN Card)

क्योंकि पैन कार्ड व्यक्तियों और कंपनियों के लिए उपलब्ध है, इसलिए पैन कार्ड कार्ड के लिए अलग-अलग तरह फॉर्म के द्वारा आवेदन किया जा सकता है। पैन कार्ड और इनके आवेदन फॉर्म के प्रकट निम्नलिखित है:

व्यक्तियों के लिए पैन कार्ड

ये सबसे आम पैन कार्ड (PAN Card) है जो व्यक्तियों को जारी किया जाता है। इसके लिए आवेदन NSDL और UTIITSL की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध फॉर्म 49 द्वारा किया जाता सकता है। कोई भी योग्य भारतीय व्यक्ति, छात्र और नाबालिग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

NRI या भारतीय मूल के व्यक्तियों के लिए पैन कार्ड

NRI और PIO भारत में टैक्सेशन के उद्देश्य से पैन कार्ड (PAN Card) का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें भी इस कार्ड का लाभ उठाने के लिए फॉर्म 49A जमा करना होगा।

भारत में टैक्स देने वाली विदेशी संस्थाओं के लिए पैन कार्ड

वे फर्म या कॉरपोरेट जो भारत के बाहर रजिस्टर हैं, लेकिन भारत में अपने व्यापार संचालन के आधार पर भारत में टैक्स का भुगतान करते हैं, पैन कार्ड (PAN Card) का लाभ भी उठा सकती हैं। उन्हें पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया के लिए फॉर्म 49AA भरना होगा और जमा करना होगा।

OCI और NRE के लिए पैन कार्ड

ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया और नॉन रेजिडेंट एंटिटीज भी पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रासंगिक फॉर्म जो पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय उनके द्वारा भरा जाना चाहिए, फॉर्म 49AA है।

भारतीय कंपनियों के लिए पैन कार्ड

भारत में रजिस्टर और काम करने के वाली कॉर्पोरेट कम्पनियाँ भी अपने फाइनेंशियल और टैक्स-संबंधी लेनदेन के लिए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं।

पैन कार्ड का स्ट्रक्चर- पैन कार्ड की जानकारी

पैन कार्ड (PAN Card) में बहुत आम जानकारी होती है जो केवाईसी (नो योर कस्टमर) के नियमों के तहत पहचान और उम्र के प्रमाण के लिए योग्य है। पैन कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होती है:

  • कार्डधारक का नाम: इसमें सबसे मुख्य जानकारी कार्डधारक का नाम होती है। किसी व्यक्ति के मामले में ये व्यक्ति का नाम, किसी कंपनी के मामले में ये कंपनी का नाम और किसी पार्टनरशिप फर्म के मामले में ये उसका का नाम होगा
  • कार्डधारक के पिता का नाम: अगर पैन कार्ड किसी व्यक्ति का होता है तो उसके पिता का नाम पैन कार्ड में होगा
  • जन्मतिथि: किसी व्यक्ति के पैन कार्ड के मामले में कार्डधारक की जन्म तिथि पिता के नाम के नीचे लिखी होती है। यह जानकारी कार्डधारक के जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर योग्य होती है। कंपनियों और पार्टनरशिप फर्मों के मामले में, उनके रजिस्ट्रेशन की तारीख लिखी होती है
  • पैन कार्ड नंबर: अगली और सबसे महत्वपूर्ण जानकारी परमानेंट अकाउंट नंबर या पैन नंबर होती है। प्रत्येक व्यक्ति/कंपनी का पैन नम्बर अलग होता है और इसमें विभिन्न जानकारियां होती हैं। ये नंबर कार्डधारक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बनता है। ये 10 अक्षरों एल्फानुमेरिक नंबर होता है और प्रत्येक अक्षर में कुछ जानकारी होती है। इन अक्षर में निम्नलिखित जानकारी होती है:
  • पहले तीन अक्षर: पहले तीन अक्षरों अल्फाबेटिकल होते हैं और A से Z के बीच में से होते हैं
  • चौथा अक्षर: पैन नंबर का चौथा अक्षर टैक्सधारक की केटेगरी (श्रेणी) बताता है। ये केटेगरी निम्नलिखित हैं:
  • A – एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स
  • B – व्यक्तिय का शरीर
  • C – कंपनी
  • F – फर्म
  • G – सरकार
  • H – हिंदू अविभाजित परिवार
  • L – लोकल अथॉरिटीण
  • J – आर्टिफीशियल जुडिशल पर्सन
  • P – व्यक्तिगत
  • T – ट्रस्ट के लिए व्यक्तियों का एसोसिएशन
  • पाँचवाँ अक्षर- पाँचवाँ अक्षर व्यक्ति के उपनाम का पहला अक्षर है
  • बाकी के अक्षर- बाकी के अक्षर रैंडम होते हैं। पहले 4 अक्षर नंबर जबकि अंतिम का एक अल्फाबेट होता है
  • व्यक्ति का हस्ताक्षर- पैन कार्ड पर अंतिम जानकारी व्यक्ति के हस्ताक्षर के रूप में होती हैं। जैसे, पैन कार्ड विभिन्न फाइनेंशियल लेनदेन के लिए आवश्यक व्यक्ति के हस्ताक्षर के प्रमाण के रूप में भी कार्य करता है
  • व्यक्ति का फोटो – पैन कार्ड के निचले दाहिने हाथ में कार्डधारक की तस्वीर भी मौजूद होती है जो कार्ड को व्यक्ति के फोटो पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करने के योग्य बनाता है। कंपनियों और फर्मों के मामले में, कार्ड पर कोई तस्वीर मौजूद नहीं होती है

Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का इतिहास और विकास

कंप्यूटर  और electronics ने अभी के society में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, जहाँ इसने communication से लेकर medicine, वहीँ science और technology तक सभी में अपना impact बखूबी किया हुआ है. इसलिए अगर  कंप्यूटर का इतिहास  को जानना है तब हमें इसके सभी प्रारंभिक developments को गौर से देखना होगा, कहीं तभी जाकर हम इसे ठीक तरीके से समझ सकते हैं. कंप्यूटर का इतिहास और विकास  Computer का इतिहास लगभग 3000 वर्ष पुराना है| जब चीन में  एक calculation Machine Abacus का अविष्कार हुआ था यह एक Mechanical Device है जो आज भी चीन, जापान सहित एशिया के अनेक देशो में अंको की गणना के लिए  काम आती थी| Abacus तारों का एक फ्रेम होता हैं  इन तारो में बीड (पकी हुई मिट्टी के गोले) पिरोये रहते हैं प्रारंभ में Abacus को व्यापारी Calculation करने के काम में Use किया करते थे यह Machine अंको को जोड़ने, घटाने, गुणा करने तथा भाग देने के काम आती हैं| Blase   Pascal शताब्दियों के बाद अनेक अन्य यांत्रिक मशीने अंकों की गणना के लिए विकसित की गई । 17 वी शताब्दी में फ्...

खुशी ☺️

 👉अपनी Life✋ आजकल 👎Out Of Form☝ चल रही है👇 हर कोई हम पर 👉ऊँगली☝ उठा रहा है।। 🤗All Is Well🚶 🤘अपना Time⌚ भी आएगा..Wait🔜🔜 🌹 जो #फितरत😎 हमारा #ҡѧʟ 😍था #आज....... भी वही हैं हम😝 #महीने🌄 #ṡѧѧʟ🌅 थोड़ी है जो #बदल जायेंगे  💢💥 🙋 #यदि 👈 आप समय ⏱ की अहमियत 👍 नहीं जानते, 👀 तो #यकीन_माने 🙂 #आप 👤 कभी कुछ 🙏 बड़ा नही 👌 #कर_सकते 😕 Focus your life and complete your goals   🙏 सुप्रभात🙏 🌿आप का दिन शुभ हो🌿

लॉन्चिंग के 3 साल बाद अचानक कॉलिंग के पैसे क्यों लेने लगा Jio, ये है वजह

जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए लगेंगे पैसे यहां जानें जियो के नए फैसले से जुड़ी सारी बातें जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अब पैसे देने होंगे. जियो से जियो नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री रहेगी, लेकिन किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा. जियो ने कहा है कि अब से ग्राहकों को जियो से दूसरे नेटवर्क में कॉलिंग के लिए IUC टॉप-अप रिचार्ज करवाना होगा. अब तक केवल डेटा के लिए रिचार्ज कराना होता था और कॉलिंग और SMS की सेवा फ्री मिलती थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें टेलीकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री 5 सितंबर 2016 को हुई थी. तब से लेकर अब तक कंपनी कॉलिंग की सेवाएं फ्री दे रही थी. समझें IUC के बारे में IUC यानी इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज को समझें तो दरअसल बात ये है कि किसी एक टेलीकॉम नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग करने पर ट्राई की ओर से तय की गई फीस का भुगतान कंपनी को करना पड़ता है. ऐसे में जिस नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में आउटगोइंग कॉल किए जाते हैं, उसे सामने वाले नेटवर्क को IUC फीस देना पड़ता है. IUC ही है जियो के नए फैसले ...